भिवानी: भिवानी साईबर ठगों ने मर्चेंट नेवी में लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे, पुलिस ने किया मामला दर्ज
साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव निनान निवासी युवक ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने इंटरनेट पर मर्चेंट नेवी में नौकरी से संबंधित जानकारी लेने के लिए सर्च किया। यहां आई एक वेबसाइट पर उसने अपना डाटा अपलोड कर दिया। फिर उसके पास व्हाटसएप पर मैसेज आया। और उसके बाद उन्होंने उसे ठग लिया।