भिवानी: भिवानी पैदल जा रहे व्यक्ति को मारपीट तेज रफ्तार स्वीफ्ट चालक ने टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि वह अपने घर से महम गेट स्थित खुराना मेडिकल काल पर पैदल जा रहा था। जब वह महम गेट के नजदीक पहुंचा तो अचानक ही तेज रफ्तार कार चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से वह बेहाेश होकर नीचे सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे उठाया। आरोपित स्वीफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया।