कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
रेत का अवैध परिवहन करने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनिज के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक खनि अधिकारी प्रभा शर्मा ने होमगार्ड सैनिकों के साथ छतरपुर एवं ईशानगर क्षेत्र का भ्रमण कर रेत के अनाधिकृत परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं।
कार्रवाई के दौरान छतरपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से सोनू कुशवाहा एवं देवेन्द्र पिता चिरोंजी लाल, निवासी रामनगर की एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना सिविल लाइन परिसर में सुरक्षार्थ खड़ी कराई गई। इसी प्रकार ईशानगर क्षेत्र से सुरेन्द्र सिंह एवं कृष्ण कुमार की एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत सहित जब्त कर थाना ईशानगर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ी कराई गई।
कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी प्रभा शर्मा के साथ होमगार्ड सैनिक रामलखन सोनकिया, अरूण शर्मा, अरूण राजपूत एवं राममिलन शर्मा शामिल रहे।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर छतरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#chhatarpur Jansampark Madhya Pradesh