छतरपुर जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, इलाज पर उठे गंभीर सवाल
छतरपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता और उसके नवजात की मौत का मामला सामने आया है। ग्राम सिंगरोन की संध्या आदिवासी को बमीठा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
सीएमएचओ के मुताबिक, डिलीवरी के बाद करीब दो घंटे तक महिला की हालत ठीक थी, लेकिन बाद में अचानक तबीयत बिगड़ी और ब्लड की कमी सामने आई। विभाग के अनुसार समय पर ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके बाद महिला की मौत हो गई।
अब सवाल उठ रहे हैं—
अगर डिलीवरी के बाद महिला की हालत सामान्य थी, तो अचानक तबीयत क्यों बिगड़ी?
ब्लड की जरूरत पड़ने पर तत्काल व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी?
और क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय होगी?
मौत की वास्तविक वजह और इलाज में किसी संभावित चूक की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#MPNews #BreakingNews #LocalNews #ChhatarpurNews #MadhyaPradesh