बिना राजनीतिक विचार मन में लाए एक बार संतोड़ा खुर्द के सरपंच Oma Ram Santora जी द्वारा दिए भाषण व उनके द्वारा बताए गए कार्यों के लेखाजोखा एक बार जरूर सुने और अपने मन में विचार करें कि क्या अपने गांव में भी सरपंच ने इस तरह से काम करवाया है। अगर नहीं करवाया तो क्यों नहीं करवा पाए या अपने गांव के सरपंच पंचायत विकास के लिए बजट लाने में विफल रहे हैं। या फिर आप अपने गांव में ऐसे सरपंच प्रत्याशी को समर्थन करना चाहेंगे जो इनकी तरह गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाए। या फिर गांव में काम करने का मन में जज्बा लेकर खड़े हो रहे हैं।
वास्तव में मेरे मित्र ओमाराम जी ने गांव के विकास के लिए बेहतरीन कार्य करवाए हैं।
सरकार पैसे गांव में काम के खूब देती है लेकिन पैसे लाने आदमी की हिम्मत और जुगाड़ होना चाहिए।
Osian, Jodhpur | Oct 13, 2026