Public App Logo
Profile Picture

Shrawan Sinver Sirmandi

@osian_news
269428Followers
13Following
Video 0
जहाँ जीत निश्चित हो, वहाँ कायर भी लड़ लेते हैं।
जहाँ हार-जीत अनिश्चित हो, वहाँ लड़ने वालों को वीर कहते हैं।
और जहाँ दुनिया हार निश्चित बता दे, वहाँ भी जो मैदान न छोड़े—उसे योद्धा कहते हैं।
ग्राम पंचायत सिरमंडी के सम्मानित नागरिकों और मतदाताओं से सहयोग की पूर्ण अपेक्षा....
केवल वादे नहीं, आमजन के काम की गारंटी।
🙏
14 कृषक आश्रित परिवारों को 28 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित
मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत ओसियां मंडी परिसर में कार्यक्रम, विधायक भैराराम सियोल रहे मुख्य अतिथि
ओसियां। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत ओसियां कृषि उपज मंडी समिति परिसर में सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओसियां विधायक भैराराम सियोल रहे। इस दौरान 14 कृषक आश्रित परिवारों को कुल 28 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। ऑनलाइन माध्यम से डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई।
कार्यक्रम में विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि किसान परिवारों के दुख और कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना सरकार की संवेदनशीलता और किसान हित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ओसियां क्षेत्र के किसानों के हित, कृषि सुविधाओं के विस्तार और मंडी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में ओसियां कृषि उपज मंडी समिति में प्रदेश की अन्य मंडी समितियों की तुलना में सर्वाधिक सहायता राशि का वितरण हुआ है।
विधायक को सौंपा आरओबी निर्माण का मांग पत्र
कार्यक्रम के दौरान ओसियां क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने तिंवरी-ओसियां प्रमुख एमडीआर सड़क मार्ग पर जाटीपुरा रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने विधायक भैराराम सियोल को आरओबी निर्माण की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे फाटक पर आरओबी बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
विधायक सियोल ने ग्रामीणों की मांग को सुना और इस जनहित के मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी, किसान तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Bhairaram Choudhary
नेवरा रोड में थारपारकर बछड़ा-बछड़ी प्रतियोगिता, पशुपालकों को किया सम्मानित
ओसियां। नेवरा रोड में बुधवार को एनडीडीबी एवं आरएलडीबी के तत्वावधान में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत थारपारकर वंशावली चयन परियोजना के अंतर्गत बछड़ा-बछड़ी प्रतियोगिता एवं पशुपालक गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना समन्वयक डॉ. संजय सिंघवी ने की। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलदेवराम जाखड़ नेवरा रोड और डॉ. बीआर चौधरी मथानिया मार्गदर्शक एवं निर्णायक के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर कमलकिशोर जाखड़ ने किया। डॉ. सिंघवी ने परियोजना की गतिविधियों, उद्देश्यों और पशुपालकों को मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी। उन्होंने थारपारकर नस्ल की गायों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता तथा नर बछड़ों की खरीद के संबंध में जानकारी दी।
डॉ. बीआर चौधरी ने पशुओं में बांझपन के कारण एवं बचाव, कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित आहार और पोषण के बारे में बताया। साथ ही पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता: बछड़ा प्रतियोगिता में अणदाराम प्रथम, हपाराम द्वितीय रहे। बछड़ी प्रतियोगिता में गुणेशराम की बछड़ी प्रथम, रेवंतराम की द्वितीय और गोरधनराम की बछड़ी तृतीय रही। विजेताओं को क्रमशः 3 हजार, 2 हजार और 1 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा आठ पशुपालकों को 500-500 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पशुपालकों को कर्मीनाशक दवा एवं मिनरल मिक्सचर का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रगतिशील पशुपालक गोरधनराम बाना ने सभी प्रतिभागियों को मोरिंगा के पौधे भेंट किए। इस दौरान एलएसए गणपतराम, ऊर्जाराम, हुकमाराम, बाबूराम, धनाराम, रामेश्वरलाल, हनुताराम, आशुराम, श्रवणराम, नगाराम, जगाराम, मोहनराम, सुगना, डाली, कुनी, मुन्नी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
भारतमाला हाईवे पर 70 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 750 कार्टन जब्त

जोधपुर। आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 750 कार्टन अवैध अंग्रेजी मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी निरोधक टीम ने भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक के अंदर फोर सेल इन चंडीगढ़ की ऑल सीजन व्हिस्की, रॉयल चैलेंज व्हिस्की एवं चार्ली व्हिस्की ब्रांड की अवैध अंग्रेजी मदिरा के 750 कार्टन मिले।

मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर सीमा कविया के मार्गदर्शन में उपायुक्त ईपीएफ अरविंद प्रताप सिंह, आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार एवं आबकारी निरीक्षक किशोर सुथार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी पाली मनोज बिस्सा एवं सिपाही मनोज ढाका का भी योगदान रहा।
15 अक्टूबर 2026 तक विद्यालय समय सुबह 7:30 बजे से 1:00 बजे तक रहेगा।
Video 7
Video 8
Video 9
निंबला भेड़ में बनेगा 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन
6 किमी लंबी 33 केवी लाइन भी बनेगी, 1×3.15 एमवीए क्षमता के सब स्टेशन को प्रशासनिक स्वीकृति

ओसियां। निंबला भेड़ गांव में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जोधपुर डिस्कॉम ने 1×3.15 एमवीए क्षमता के सब स्टेशन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इसके बनने से निंबला भेर सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
स्वीकृत योजना के तहत सब स्टेशन के साथ 11 केवी लाइन तथा आवश्यक सिविल कार्य भी किए जाएंगे। सब स्टेशन को 132 केवी जीएसएस नाथड़ाऊ से जोड़ने के लिए करीब 6 किलोमीटर लंबी सिंगल सर्किट 33 केवी लाइन का निर्माण होगा। यह लाइन एसीएसआर डॉग कंडक्टर से बनाई जाएगी तथा 33 केवी सामराऊ फीडर से टेक-ऑफ होगी।

भूमि मिलने के बाद जारी होगा कार्यादेश
डिस्कॉम के आदेश के अनुसार सब स्टेशन के लिए भूमि का कब्जा मिलने के बाद ही निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी किया जाएगा। साथ ही तकनीकी स्वीकृति नवीनतम रेट लिस्ट के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
16 सितंबर को जारी हुई स्वीकृति
चेयरमैन डिस्कॉम, जयपुर की 14 सितंबर को मिली मंजूरी के बाद 16 सितंबर 2026 को प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। यह आदेश अधीक्षण अभियंता (पीपी एंड एम), जोधपुर डिस्कॉम की ओर से जारी किया गया है।
Bhairaram Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बिजली nis:value=बिजली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=light nis:value=light nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gss nis:value=gss nis:enabled=true nis:link/>
70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 
तरुण स्पोर्ट्स स्टेडियम पंडित जी की ढाणी
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान
ओसियां 

पीईईओ हरलायां परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र हरलायां-1, हरलायां-2, हरलायां-3 एवं भीमसागर-4 में शनिवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न आयोजनों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
इस दौरान संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही तुलसी का पौधा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में पीईईओ हरलायां विशन दान चारण, सरपंच प्रतिनिधि गंगाविशन विश्नोई, सुरेश सिंह शेखावत, बृजलाल विश्नोई, डूंगर सिंह रतनूं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर दर्शना मेहरा सहित कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ता वसन्ती, साऊ देवी, पुष्पा देवी, निकिता कुमारी तथा सहायिका राम पियारी, बबलू, दुर्गा, मनोहर कंवर, आशा, सीमा एवं कमल किशोर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब 100 से 125 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
वहीं इसी तरह ग्राम पंचायत सिरमंडी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र -1 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सिरमंडी पीईईओ नरेश आनंद परिहार, कार्यकर्ता मंजू सिंवर, आशा गीता हुड्डा, सहायिका कमला विश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं लाभार्थी उपस्थित रहे।
ओसियां क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया गया
ग्राम पंचायत ओसियां के आंगनवाड़ी केंद्र 1, भीलो का बास खोखरी आंगनवाड़ी केंद्र ओसियां 2, ग्राम पंचायत खारड़ा मेवासा, ग्राम पंचायत प्रतापनगर केन्द्र 2 सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत गोद भराई और अन्नप्रसान कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सहायिका सहित गांव जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=आईसीडीएस nis:value=आईसीडीएस nis:enabled=true nis:link/>
Video 14
पंचायत समिति सामराऊ ग्राम पंचायत सरपंच व वार्ड वार सीट सूची
पंचायत समिति ओसियां
 ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड वार सीट सूची
पंचायत चुनावों में हो सकती है देरी.....
रेलवे स्टेशन ओसियां पर डीआरएम मुख्य प्रबंधक जोधपुर को रानीखेत एक्सप्रेस ठहराव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ओसियां nis:value=ओसियां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रानीखेत nis:value=रानीखेत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एक्सप्रेस nis:value=एक्सप्रेस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ठहराव nis:value=ठहराव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drmjdr nis:value=DRMJDR nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmjodhpur nis:value=DRMJodhpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
पंचायत समिति तिंवरी SC और ST रिजर्व सीट
पंचायत समिति घंटियाली सरपंच सीट
पंचायत समिति तिंवरी सरपंच सीट
अच्छा किया ऐसे समाज कुछ करेगा तभी इन जैसे लोगों को थोड़ी बहुत शर्म आएगी.... क्यों किसी का बसा बसाया घर उजाड़ते है...
हतूंडी पंचायत समिति सरपंच सीट