लालगंज: दीघिया रेंज कार्यालय में सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनाधिकारी को अंग वस्त्र व रामलला की प्रतिमा भेंट कर विदाई दी गई
कैमूर वन्यजीव प्रभाग मिर्जापुर के उपप्रभागीय वनाधिकारी भास्कर प्रसाद पांडे के सेवानिवृत होने पर मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हलिया के दीघिया रेंज कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। भास्कर पांडे को अंग वस्त्र व रामलला की प्रतिमा भेंट कर लोगों ने सम्मानित किया। विदाई समारोह के पहले रेंज परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हुआ।