बुधवार को समय लगभग 5 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे चंदेही मजरे तारापुर बांसी गांव के मंजुल कुमार ने डलमऊ एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया है कि सहकारी संघ डलमऊ निकट मुराईबाग से दो बोरी यूरिया खाद लिया। खाद के संघ के सचिव 290 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मुझसे पैसा लिया जबकि सरकार की तरफ से ₹270 निश्चित है मंजुल ने डलमऊ एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।