जहाज़पुर: भोपाली माताजी की पैदल यात्रा में उमड़ा सैलाब
भोपाली माताजी की पैदल यात्रा में उमड़ा सैलाब पंडेर क्षेत्र में भोपाली माताजी की चतुर्थ पैदल यात्रा आज रविवार दोपहर करीब 4 बजे को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली। भगवानपुरा व सुभाषनगर से रवाना हुई यात्राएं बस स्टैंड पर एकत्र होकर भैरूनाथ मंदिर होते हुए भोपाली माताजी मंदिर पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।