*ग्राम दिगुवां में प्रीत बाबा के स्थान पर आयोजित मेले में शामिल हुए विधायक प्रदीप अग्रवाल*
*सेवढ़ा -* ग्राम दिगुवां में प्रीत बाबा के स्थान पर हर वर्ष की भांति आयोजित मेले में सेवढ़ा विधायक माननीय प्रदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील महते,दीपक यादव, डी एस यादव, रामबाबू शर्मा, पवन पाठक आदि उपस्थित रहे। ग्राम के सरपंच रामप्रताप राजपूत द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का विधायक प्रदीप अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत विधायक श्री अग्रवाल ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ कराई।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन ने कहा कि आप सभी को प्रीत बाबा के स्थान के इस पावन मेले की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें ।
प्रीत बाबा के पावन धाम पर लगे इस विशाल मेले में आप सबके बीच आकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है। सबसे पहले मैं प्रीत बाबा के चरणों में नमन करता हूँ।
हमारे बुंदेलखंड की धरती मेले-ठेलों की धरती है। ये मेले ही हैं जहाँ हमारे बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे एक साथ मिलते हैं। आज के इस आधुनिक युग में भी आप लोगों ने इस परंपरा को बनाए रखा, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
यह दंगल हमारे अखाड़ों की पुरानी पहचान है। पहलवानी से शरीर ही नहीं, चरित्र भी मजबूत होता है। मैं यहाँ आए सभी पहलवानों का स्वागत करता हूँ।
आप सभी ने मुझे सेवढ़ा विधानसभा की सेवा का अवसर दिया है, तो मेरा भी दायित्व बनता है कि आपके हर सुख-दुःख में, हर मेले-त्योहार में आपके साथ रहूँ। इस मेले के स्थल के विकास के लिए, जो भी आवश्यक कार्य होंगे, हम सब मिलकर करेंगे।
आप सब इसी प्रकार प्रेम और भाईचारे से रहें, यही प्रीत बाबा से कामना है।
जय श्री राम!
इस अवसर पर धनक सिंह राजपूत, अमित सिहं महते, घनश्याम राजपूत, रामू महते,प्रदीप भाटिया, भानु राजपूत, जितेंद्र कुमार स्वामी, प्रमोद तिवारी, बृजकिशोर राजपूत, सीताराम राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।