बल्देवगढ़: तालमऊ गांव में एक व्यक्ति ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, डायल-100 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत तालमऊ गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा डायल हंड्रेड को सूचना दी गई।डायल 100 चालक देवेंद्र लोधी ने बताया कि कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले सुरेंद्र पुत्र हरिराम लोधी को डायल हंड्रेड की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया।