डिंडौरी: सुनहादादर आदि गांवों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ 8 मामले दर्ज किए
सुनहादादर, सुनियामार,सुकुलपुरा,पिंडरूखी और किवटी गांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ दबिश देकर कार्यवाही करते हुए 39 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 9 पाव विदेशी मदिरा जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत 8 प्रकरण दर्ज किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार दोपहर 1:30 मीडिया को जानकारी दी अवैध शराब कि अनुमानित कीमत ₹10570 बताई जा रही है।