सासनी: गांव बाँधनू के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 1 युवक गंभीर घायल, 108 एम्बुलेंस से कराया गया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Oct 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बाँधनू के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक युवक चेतन गुप्ता के पैर में चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया।