सारठ: थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब नाबालिग और आरोपी युवक बाराटांड़ मोड से बरामद, आरोपी जेल और नाबालिग रिमांड होम
सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिन गायब नाबालिग छात्रा व आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे बाराटांड़ मोड़ से बरामद कर जेल व रिमांड होम भेज दिया है। थानेदार ने बताया कि मंझली करैहिया के बिलोचन महरा पर शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने के पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में मोबाइल लोकेशन के आधार पर महज 24 घंटे में सकुशल बरामद करने में पुलिस सफल रही।