*बराबर श्रावणी मेला के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा मेला के तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बराबर पहाड़ी, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, मेला क्षेत्र सहित अन्य स्थानों का किया निरीक्षण*
आज दिनांक 06 जुलाई, 2026 को आगामी बराबर श्रावणी मेला के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा मेला के तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, श्री कोटा किरण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओ के साथ बराबर पहाड़ी, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, मेला क्षेत्र, बराबर मार्ग, पताल गंगा सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
निरीक्षण मे जिला योजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बराबर श्रावणी मेला दिनांक 30 जुलाई, 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 28 अगस्त, 2026 तक संचालित रहेगा। बराबर पहाड़ी /मेला क्षेत्र का बंदोबस्ती इस सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने हथिया बोर के मार्ग पर श्रद्धालु को चलने के लिए बालू एवं पत्थर बिछाने का निर्देश वनो के क्षेत्रीय पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण में सिविल सर्जन को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं एवं उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला योजना पदाधिकारी को समुचित स्थानों पर सीसीटीवी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया तथा अनुमंडल पदाधिकारी को इसका अनुश्रवण करने को निर्देशित किया गया है। निरीक्षण मे जिला पदाधिकारी ने जिला योजना पदाधिकारी को सभी स्थानों पर नियंत्रण कक्ष का नंबर, ऐम्बुलेंस का नंबर, मंदिर जाने का रास्ता, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर खतरे इत्यादि का साईनेज लगाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण मे रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए समुचित विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। सभी खराब /बंद पडे चापाकलो की मरम्मति तथा आवश्यकता अनुसार नया चापाकल लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पी. एच. ई. डी. को दिया गया। साथ ही पातालगंगा की पानी का उड़ाही कर साफ पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
*विधि व्यवस्था*-
* गाय घाट एवं पतालगंगा में वाहनों के ठहराव हेतु बैरिकेडिंग किया जायेगा। मेला क्षेत्र में विशेषकर रविवार एवं सोमवार को पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बल / महिला पुलिस बल / होम गार्ड / एन.सी.सी. / एन.एस.एस./नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको को पालीवार प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
* मेला परिसर में फायर बिग्रेड गाड़ी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला अग्निशामक पदाधिकारी को सभी दुकानों खासकर जहाँ पर खाना बनाने के लिए गैस/कोयला का चुल्हा का उपयोग किया जा रहा है उन स्थानों पर अग्निशम्क सिलेंडर की व्यवस्था तथा बालू अथवा पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बराबर मेला के कार्यकर्ताओं को भी आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण तथा सभी मानकों पर भी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया|
* वाणावर सिद्धनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों को तीर का निशान (साइनेज) लगाकर सभी मोड़ एवं प्रमुख स्थानों को प्रदर्शित कराने का निर्देश वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी को दिया गया।
* वाणावर सिद्धनाथ मंदिर के प्रांगण के आसपास किसी भी प्रकार के दुकान नहीं लगाये जाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर एवं अंचल अधिकारी, मखदुमपुर के साथ साथ मंदिर के महंथ जी और पुजारी को दिशा निर्देश दिया गया।
*जलापूर्ति / शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था*-
* मेला क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था हेतु मंदिर के पास के टंकियों को साफ-सफाई कराकर पानी संग्रहित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पी. एच. ई. डी. को दिया गया ।
* आवश्यक्तानुसार गायघाट, हथियाबोर, बावन सीढ़ी तथा रेस्ट हाउस के पास PHED के माध्यम से टैंकर से पानी की व्यवस्था की जायेगी ।
* संपूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पंचायत मखदुमपुर के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया।
* PHED के माध्यम से अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
* पाताल गंगा में स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जायेगी।
*स्वास्थ्य सेवा सुविधा*
* बाबा सिद्धनाथ मंदिर, पतालगंगा एवं प्रमुख यात्री शेडों के पास प्राणरक्षक दवाओं, दर्द निवारक स्प्रे, फर्स्ट ऐड किट के साथ चिकित्सक दलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
* मेला परिसर में आपात / दुर्घटना की स्थिति में कम से कम 03 एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।
* बराबर अतिथि गृह में चार बेड वाले अस्थाई अस्पताल कि व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया।
*सम्पर्क पथ*
* वाणावर श्रावणी मेला में गया जी, बिहारशरीफ, जहानाबाद, अरवल तथा पटना से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये संम्पर्क पथों की मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया। मंदिर तक आने-जाने का मार्ग अलग-अलग होगा।
* गाय घाट से हथियाबोर जाने वाली सम्पर्क पथ की मरम्मती हेतु कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, जहानाबाद को निदेशित किया जायेगा।
*यात्री शेड :- सभी पड़ाव स्थल एवं यात्री शेड में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर पंचायत, मखदुमपुर एवं कार्यपालक अभियंता, पी०एच०ई०डी० को दिया गया।
*विद्युत / प्रकाश व्यवस्थाः-* वाणावर मेला क्षेत्र के अंधेरे स्थानों पर समुचित प्रकाश हेतु विद्युत एवं जेनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को दिया गया। साथ ही मखदुमपुर से बराबर पहाड़ी क्षेत्र तक पथ निर्माण विभाग के पथ मे लगे लाईट की मरम्मति कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को दिया गया। साथ ही बराबर मेला क्षेत्र मे लगने वाले सभी दूकानो एवं प्रतिष्ठान को अलग अलग बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया तथा बराबर पहाड़ी क्षेत्र मे बिजली के तार मे रिफ्लेक्ट स्टिकर लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि रात्रि मे चढाई कर रहे श्रद्धालु को दिखाई दे और कोई दूर्घटना ना हो सके।
*सूचना केन्द्र-सह-नियंत्रण कक्ष :- वाणावर श्रावणी मेला परिसर में सूचना केन्द्र-सह - नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर पर्याप्त मात्रा में CCTV के माध्यम से निगरानी कराने का निर्देश दिया गया।
*वाहन पार्किंग :- मेला परिसर से पहले ड्रॉप गेट लगाकर वाहन पार्किंग कराने का भी निर्देश दिया गया।
*वाहन पार्किंग :- बराबर अतिथि गृह से 400 मीटर पहले आमजनों हेतु एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों हेतु 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
उक्त निरीक्षण मे जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, निदेशक, डी. आर. डी. ए. श्री रोहित कुमार मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चाँदनी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी सुश्री अकांक्षा गुप्ता, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, पी. एच. ई. डी., पथ निर्माण विभाग, डीपीओ, नमामि गंगा सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर, थाना अध्यक्ष, बराबर पर्यटन थाना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Jehanabad, Bihar | Jul 6, 2026