आज दिनांक 06.07.2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ मे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,जहानाबाद तथा लघु सिंचाई प्रमण्डल, जहानाबाद के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
*विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के समीक्षा में* विद्युत विभाग के आधारभूत संरचना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही विद्युत विभाग के अलग-अलग परियोजनाओं एवं सोलर परियोजनाओं की समीक्षा की गई। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत फीडर सोलराइजेशन अंतर्गत चरूई सोलर प्लांट का काम 70% पूर्ण हो चुकी है इसकी क्षमता 7.79 मेगावाट है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 120 उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा सोलर उपकरणों के अधिष्ठापन के उपरांत अनुदान की राशि दी जा चुकी है तथा चार कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के यहां 1.1 किलोवाट का मुफ्त सोलर संयंत्र अधिष्टतापित की जा चुकी है।
बैठक में विद्युत आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं में RDSS-I का कार्य 98% पूरी कर की जा चुकी है, वहीं RDSS -II के तहत दो नए PSS का निर्माण का कार्य जारी है जो अभी तक करीब 45% पुरी की जा चुकी है। MKVSY-II के तहत कृषि कार्य हेतु परियोजना का 65% कार्य पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रति सप्ताह कृषि हेतु 120 ट्रांसफार्मर लगाने, सोलर ग्राम हेतु चयनित गांवों में प्राथमिकता के आधार पर बीपीएल उपभोक्ताओं के यहां सोलर पैनल लगाने तथा विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा दर्ज शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु फ्यूज कॉल सेंटर के मोबाइल नंबर *7033095806* को सुचारू रूप से कार्यरत रखने का निदेश दिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता जहानाबाद द्वारा बताया गया कि यह जिला स्तरीय मोबाइल नंबर है जो 24 x 7 कार्यरत रहता है। जिला के कोई भी उपभोक्ता 7033095806 पर कभी भी शिकायत दर्ज करा सकते है। ससमय शिकायत का निपटारा नहीं होने पर फ्यूज कॉल सेंटर के नोडल अधिकारी सहायक विद्युत अभियंता जहानाबाद (7763814341) एवं मखदुमपुर के सहायक विद्युत अभियंता (7763814345) को भी सूचना दी जा सकती है।
*लघु सिंचाई प्रमण्डल, जहानाबाद* अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा मे बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 08 योजनाओं में से 04 योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 07 योजनाओं में से 06 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, एवं 01 योजना का कार्य 15 अक्टूबर के बाद प्रारंभकिया जायेगा। हर खेत तक सिंचाई का पानी (सात निश्चय-2) के तहत कुल 06 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया। हर खेत तक सिंचाई का पानी (सात निश्चय-3) के तहत 166 योजनाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 03 योजना क्रियान्वित हैं। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत कुल 229 नलकूप की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके विरुद्ध 118 नलकूपों के अनुदान की राशि किसानों को प्रदान की जा चुकी है। वर्त्तमान में पोर्टल बन्द है। राजकीय नलकूप योजना अन्तर्गत कुल 261 नलकूप में 160 नलकूप चालू हैं, 09 परित्यक्त हेतु अनुशंसा कर दी गई है, एवं 87 अदद् नलकूप का प्राक्कलन तैयार कर अधीक्षण अभियन्ता, लघु सिंचाई अंचल, गयाजी को भेजा गया है। शेष 05 अदद् नलकूप पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Jehanabad, Bihar | Jul 6, 2026