दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई, राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रहे मौजूद
भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार की दोपहर 1:30 बजे जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है।