दाउदनगर: दाउदनगर के श्री हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
दाउदनगर के श्री हनुमान मंदिर में रविवार की दोपहर 1:00 बजे विशेष पूजा -अर्चना करते हुए महाआरती का आयोजन किया गया। भंडारा में करीब 8000 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान मंदिर समिति के सचिव पप्पू गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार और रविवार को यह आयोजन किया गया।