बरौनी: बरौनी थाना के गृह रक्षा दल के जवान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया
बरौनी थाना में कार्यरत होमगार्ड के जवान के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।यह आयोजन रविवार को दिन के तीन बजे आयोजित की गई।जिसमें थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार मौजूद रहे और सेवानिवृत्ति होने वाले गृह रक्षा वाहिनी के जवान को अंग वस्त्र पुष्प माल से ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर विदाई होने वाले जवान काफी भावुक दिखे।