बरौनी: प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का किया गया आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर मास मेला के आयोजन को लेकर भव्य गंगा आरती आयोजित हुई।जिसको देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।सुरक्षा की काफी पुख्ते इंतजाम किए गए।जिला प्रशासन के द्वारा यहां करी सुरक्षा के बीच मास मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें यह गंगा आरती आयोजित हुई।यह आरती रविवार को संध्या छह बजे आयोजित की गई।