बरौनी: बरौनी थाना पुलिस ने असुरारी गांव से 30 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल जब्त
बरौनी थाना अंतर्गत असुरारी गांव से पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।उक्त कार्रवाई की जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया।उन्होंने बताया कि उक्त शराब कारोबारी की गिरफ्तारी शुक्रवार को दिन के दो बजे हुई है।