बरौनी: बरौनी थाना अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर लगे कल्पवास मेले का मंत्री और विधायक ने किया निरीक्षण
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर एक महीना तक चलने वाला कल्पवास मेले का मंत्री और विधायक ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्तिक महीने में एक महीना तक यहां कल्पवासी लोग रहते हैं और वैदिक व्यवस्थाओं के बीच वह मास सम्पन्न करते हैं। इसको लेकर प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को दिन के चार बजे निरीक्षण किया।