बरौनी: बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के एक युवक का राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुआ सड़क दुर्घटना, स्थिति गंभीर
बरौनी नगर परिषद क्षेत्र का रहने वाला एक युवक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।जिसके बाद उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई है।उसके साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।उक्त घटना गुरुवार को पांच बजे शाम की है।परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दूसरे युवक के परिजनों की जानकारी नहीं मिल पाई है।