बरौनी: राजवाड़ा गांव वाली दुर्गा माता का पूर्णिमा के अवसर पर हुआ विसर्जन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रजवाड़ा गांव वाली दुर्गा माता का पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ पड़ी।यह विसर्जन गुरुवार को संध्या पांच बजे आयोजित की गई।लोगों ने बताया कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां की पूजा की जाती है और पूर्णिमा के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।