शिवपुरी नगर: दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा, शिवपुरी पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
शिवपुरी की विशेष पॉक्सो अदालत ने बैराड़ थाना क्षेत्र के गांव में एक मासूम दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी राजू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। छह वर्षीय बच्ची के साथ फरवरी 2024 में थाना बैराड़ क्षेत्र के एक गांव में यह घिनौना अपराध हुआ था। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना भी लगाया है।