शिवपुरी नगर: सिर बांसखेड़ी में दो भाइयों ने लाठी-डंडे से युवक पर किया हमला, देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
देहात थाना क्षेत्र के सिर बांसखेड़ी गांव के रहने वाले मुकेश आदिवासी पुत्र पूरन आदिवासी उम्र 28 साल ने जानकारी देते हुए बताया की वह धोलागढ में रहकर मजदूरी करता है। बीते रोज पूर्व शाम को वह अपने घर गया हुआ था। जहां उसके दो भाइयों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने बुधवार को देहात थाना पहुंचकर दर्ज कराई जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है