शिवपुरी नगर: मनपुरा की छात्रा का आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण 9वीं कक्षा में एडमिशन नहीं हो पा रहा, कलेक्टर से लगाई गुहार
मनपुरा के रहने वाले नरेश जाटव पुत्र हरचरण जाटव ने बताया कि उसकी बेटी सावित्री जाटव का नाम आधार कार्ड में सोवनम गलती से अंकित हो गया हैं. जिसके कारण उसकी बेटी का स्कूल में एडमिशन नहीं हो पा रहा है स्कूल वाले कह रहे हैं कि आधार कार्ड में सही नाम अंकित करा लो, जबकि मार्कशीट में उसका नाम सावित्री जाटव अंकित हैं. उसी के आधार पर आधार कार्ड में नाम अंकित कराना है।