शिवपुरी नगर: अकाझिरी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, शादी समारोह से लौट रहा युवक घायल
रन्नौद थाना क्षेत्र के सेसई गांव के रहने वाले मुन्ना आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसका बेटा देवा आदिवासी ग्राम करौंदी में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी अकाझिरी के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक गिट्टी पर से अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।