होशंगाबाद नगर: जासलपुर में स्वर्गीय ठाकुर शक्ति सिंह चौहान को सांसद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जासलपुर में स्वर्गीय ठाकुर शक्ति सिंह चौहान के असामयिक निधन पर दर्शन सिंह चौधरी ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।