गुना में म्याना थाना के ग्वारखेड़ा कि फरियादी महिला मीराबाई पत्नी दीपक कुशवाहा ने 4 नवंबर को एसपी से शिकायत की है। महिला का आरोप है, ग्वारखेड़ा में उसकी जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है, जिसकी पति दीपक कुशवाहा ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर रखी थी। 18 सितंबर को थाने पर पति को बुलाया था उसी दिन से पति लापता है एसपी से ढूंढने मांग कि है।