Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

निजी मकान में पुलिस की छापामारी , तीन युवक और दो युवती को लिया हिरासत में पूछताछ जारी

Buxar, Buxar | May 31, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 जून 2026

अब पंचायत स्तर पर ही होगा जन समस्याओं का त्वरित समाधान

आज दिनांक 02 जून 2026 को माननीय मंत्री, डेयरी मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बक्सर, श्री नन्द किशोर राम एवं जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा राजपुर प्रखंड अंतर्गत खीरी पंचायत एवं डुमरांव प्रखंड अंतर्गत चिलहरी पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के प्रखंडों के प्रत्येक प्रखंड में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

माननीय मंत्री ने कहा कि "सहयोग शिविर" का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा। 

अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। “सहयोग शिविर” के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित “सहयोग शिविर", जहाँ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निष्पादन करेंगे। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

माननीय मंत्री जी ने ग्रामीणों से "सहयोग पोर्टल" के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की अपील करते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

शिविर के दौरान माननीय मंत्री द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 02 जून 2026 अब पंचायत स्तर पर ही होगा जन समस्याओं का त्वरित समाधान आज दिनांक 02 जून 2026 को माननीय मंत्री, डेयरी मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बक्सर, श्री नन्द किशोर राम एवं जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा राजपुर प्रखंड अंतर्गत खीरी पंचायत एवं डुमरांव प्रखंड अंतर्गत चिलहरी पंचायत में आयोजित "सहयोग शिविर" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के प्रखंडों के प्रत्येक प्रखंड में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। माननीय मंत्री ने कहा कि "सहयोग शिविर" का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। “सहयोग शिविर” के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित “सहयोग शिविर", जहाँ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निष्पादन करेंगे। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री जी ने ग्रामीणों से "सहयोग पोर्टल" के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की अपील करते हुए कहा कि हर शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। शिविर के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर के दौरान माननीय मंत्री द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 2, 2026

डुमरांव में अधूरी सड़कों पर पूर्व विधायक का हमला, बोले- विकास के नाम पर जनता से हो रहा छल

डुमरांव में अधूरी सड़कों पर पूर्व विधायक का हमला, बोले- विकास के नाम पर जनता से हो रहा छल

Buxar, Buxar | Jun 2, 2026

बक्सर में 21 लाख की विदेशी शराब बरामद: जूट की बोरियों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी 203 पेटी, दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर में 21 लाख की विदेशी शराब बरामद: जूट की बोरियों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी 203 पेटी, दो तस्कर गिरफ्तार

Buxar, Buxar | Jun 2, 2026

निजी मकान में पुलिस की छापामारी , तीन युवक और दो युवती को लिया हिरासत में पूछताछ जारी - Buxar News