ग्राम करौंदी: किराना दुकान की आड़ में नशीली कफ सिरप बेचने का वीडियो वायरल, अगरबत्ती के पैकेट से दे रहा था दुकानदार
ताला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी से एक बार फिर किराना दुकान की आड़ में दुकानदार से रजनीश सिंह नामक व्यक्ति का नशीली कफ सिरप बेचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ हैं।जिसमें दुकानदार द्वारा अगरबत्ती के पैकेट से नशीली कफ सिरप निकाल बेचते नजर आ रहे हैं।इसके पहले भी इस दुकानदार पर ताला पुलिस ने कार्रवाई की थी।जिसके बाद एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ हैं।