दहेज के लिए पति ने नवविवाहिता को बच्चे संग पीटा और घर से निकाला, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
जैतवारा के पुष्पेंद्र रैदास की शादी 4 साल पहले पिडरा की रीता वर्मा के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही पति पत्नी को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा । शुक्रवार सुबह 1130 बजे पति पुष्पेंद्र दहेज के खातिर पत्नी रीता को मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल दिया है । पीड़ित रीता थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है ।