जमुई: बदलते मौसम का असर: सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की बढ़ी भीड़
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सदर अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित थे।