बक्सर: बक्सर शहर में सफाई, जलनिकासी व अतिक्रमण की समस्या पर डीएम सख्त
Buxar, Buxar | Apr 19, 2026 डीएम साहिला ने समाहरणालय सभाकक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, जलजमाव, अतिक्रमण हटाने तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र के सभी सड़कों, नहरों एवं एनएच किनारे जमा कचरे को हटवाएं।