शेखपुरा: मिशन थाना पुलिस ने एक फरार वारंटी को गंजपर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
एसपी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के फरार वांछित अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में शेखपुरा जिला के मिशन थाना की पुलिस के द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान गंजपर निवासी स्वर्गीय चुरामन महतो के 70 वर्षीय पुत्र भागीरथ महतो के रूप में किया गया है।