शेखपुरा: सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भ में शिशु की हुई मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा
सदर अस्पताल में रविवार को संस्थागत प्रसव के दौरान महिला के गर्भ में शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी भी भाग निकले। पीड़ित महिला की पहचान शेखपुरा प्रखंड के पुरनकामा गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है।