शेखपुरा: गिरिहंडा मोहल्ले में पार्किंग ऑटो पर कूड़ा फेंकने में मारपीट, चार घायल शेखपुरा पुलिस मामले की कर रही है छानबीन
गिरिहंडा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घर के आगे खड़ी ऑटो पर कूड़ा फेंकने के विवाद में यह घटना हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग बुरी तरह घायल हों गए। घायलों की पहचान विक्की कुमार,कुश कुमार,रेशमा देवी,संजना कुमारी के रूप में किया गया है। सभी का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में किया गया,वहीं इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।