शेखपुरा: जखौर गांव मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष से चार लोग हुए घायल
जखौर गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान जखौरा गांव निवासी सिकंदर पासवान, ममता देवी, पूजा देवी एवं राजो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।