बारां: बारां में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायर, निशाना चूकने से बची युवक की जान, पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच
Baran, Baran | Jun 9, 2025 बारां शहर के नया पुरा क्षेत्र में रविवार रात को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दिया ।लेकिन निशाना चूकने से वह बाल बाल बच गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंगाल रही है। कोतवाली थाना एएसआई भारत सिंह के अनुसार पीड़ित असलम पुत्र असगर अली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।