बारां: ऊर्जा विभाग ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मांगरोल रोड समेत कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई कराई
Baran, Baran | Jun 9, 2025 मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में ऊर्जा विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सोमवार को जिले के समस्त ट्रांसफार्मरों के आसपास की सफाई की गई तथा गंदगी और झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया गया।