हमीरगढ़: संगम हाउस के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा निवासी युवक बुधवार शाम को किसी कार्य से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड स्थित संगम हाउस के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया जिसे वहां मौजूद अन्य राहगिरो द्वारा निजी साधन की सहायता से घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया|