हमीरगढ़: मंडपिया के समीप बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
कावा खेड़ा निवासी युवक मंगलवार रात 11:00 बजे के करीब चित्तौड़ रोड स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था इसी दौरान मंडपिया के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|