हमीरगढ़: हमीरगढ़ थाना पुलिस ने विद्युत ट्रान्सफार्मरों से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार
जिले की हमीरगढ़ थाना पुलिस ने खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में काम ली गई पिकअप के साथ ही करीब 100 लीटर तेल भी जप्त किया है। अब तक की पूछताछ में आरोपितो ने 28 ट्रांसफार्मर से तेल चुराना कबूल किया है।