हमीरगढ़: कल्याणपुरा में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियार से दो भाइयों पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
दोनों भाई शनिवार रात 9:00 बजे के करीब सामाजिक कार्य से कल्याणपूरा की ओर गए हुए थे जहां पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे दोनों भाई घायल हो गए जिन्हें वहां मौजूद अन्य लोगों द्वारा निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में दोनों घायल भाइयों का उपचार जारी है|