हमीरगढ़: गठीला खेड़ा में पावर ग्रिड पर लाइन चालू करते समय श्रमिक करंट की चपेट में आया, जिला अस्पताल कराया भर्ती
गठीला खेड़ा में पावर ग्रिड पर ही कार्यरत युवक सोमवार रात 9:30 बजे पावर ग्रिड पर लाइन चालू करने के दौरान अचानक करंट लग गया जिससे वह झुलस गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल का उपचार जारी है|