हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड पर बाइक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल अपनी पत्नी श्रीमती लीला देवी के साथ चित्तौड़ की ओर सामाजिक कार्य से जा रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप रोड पर अचानक बाइक का टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से रविवार शाम 7:00 बजे जिला अस्पताल लाया गया|