इटाढ़ी: इटाढ़ी सीएचसी में नवजात की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
Itarhi, Buxar | Jun 21, 2026 इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल की एक नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।