जशपुर: पत्थलगांव में खाकी की इंसानियत आई सामने, घायल मां और मासूम बच्ची को एसडीओपी ने अस्पताल पहुंचाया
पत्थलगांव में सड़क हादसे के बाद एसडीओपी डॉ. धुर्वेश जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है। जहां हादसे के बाद अक्सर लोग मदद के बजाय किनारा कर लेते हैं, वहीं एसडीओपी ने घायल मां और दुधमुंही बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, कुकरगांव निवासी कलावती यादव अपने पति और बच्ची के साथ अस्पताल से घर लौट रही थीं। पाकरगांव