कानपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वरूप नगर पुलिस ने देर रात औचक चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और शराब ठेकों के आसपास सघन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
.
.
.
.
.
#crimenews #uppolice
#groundzeronews #kanpur
#localnews